भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 4 अगस्त मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की, जिसके बाद फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रदीप रावत लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। प्रदीप रावत ने अपने लंबे अभिनय करियर में हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर घर-घर पहचान बनाई। इसके बाद आमिर खान अभिनीत ‘लगान’ में देवा के किरदार और फिल्म ‘गजनी’ में निभाए गए खतरनाक खलनायक के रूप में उन्हें व्यापक लोकप्रियता मिली। उनके प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें भारतीय सिनेमा के यादगार कलाकारों में शामिल कर दिया। Horoscope | आपके राशि के अनुसार, कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानिए साउथ भारतीय सिनेमा में भी प्रदीप रावत ने अपनी अलग छाप छोड़ी। एस.एस. राजामौली निर्देशित तेलुगु फिल्म ‘साई’ में भिक्षु यादव की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। पर्दे पर दमदार नकारात्मक किरदार निभाने वाले प्रदीप रावत निजी जीवन में बेहद सरल और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग ने एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। Amrit Udyaan | राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 16 अगस्त से आम जनता के लिए खुलेगा, प्रवेश के लिए केवल ऑनलाइन बुकिंग जदयू अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 4 अगस्त मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की, जिसके बाद फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रदीप रावत लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
प्रदीप रावत ने अपने लंबे अभिनय करियर में हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर घर-घर पहचान बनाई। इसके बाद आमिर खान अभिनीत ‘लगान’ में देवा के किरदार और फिल्म ‘गजनी’ में निभाए गए खतरनाक खलनायक के रूप में उन्हें व्यापक लोकप्रियता मिली। उनके प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें भारतीय सिनेमा के यादगार कलाकारों में शामिल कर दिया।
साउथ भारतीय सिनेमा में भी प्रदीप रावत ने अपनी अलग छाप छोड़ी। एस.एस. राजामौली निर्देशित तेलुगु फिल्म ‘साई’ में भिक्षु यादव की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। पर्दे पर दमदार नकारात्मक किरदार निभाने वाले प्रदीप रावत निजी जीवन में बेहद सरल और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग ने एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।