Breaking News

पति को छोड़ प्रेमी संग दमन गई नवादा की विवाहिता की हत्या, ट्रॉली बैग में बंद मिला शव

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नवादा: पति को छोड़ प्रेमी संग दमन गई नवादा की एक विवाहिता का अंत बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला रहा.

SHAILFORD
विज्ञापन

नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बुधवार को बताया कि जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिऊर गांव की रहने वाली विवाहिता छोटी कुमारी की दमन में हत्या कर दी गई.

VIPS
विज्ञापन

जिस युवक के साथ उसने खुशहाल जिंदगी के सपने देखे थे, उसी पर उसकी निर्मम हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में बंद करने का आरोप लगा है.आरोपी हत्या के बाद फरार हो गया.

DOON
विज्ञापन

मृतका नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री छोटी कुमारी है.

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिऊर गांव निवासी छोटी कुमारी पहले से विवाहित थी और करीब दो साल पहले गांव के रहने वाले ऋषभ कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग गहराने पर उसने समाज और परिवार की परवाह किए बिना अपने पति का घर छोड़ दिया और ऋषभ के साथ भाग गई. उस समय परिजनों ने रोह थाने में अपहरण व गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन छोटी वापस नहीं लौटी. घर से भागने के बाद दोनों केंद्र शासित प्रदेश दमन चले गए और वहां एक किराये का मकान लेकर साथ रहने लगे.परिजनों का आरोप है कि बीते दिनों किसी विवाद के कारण ऋषभ ने छोटी की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की नीयत से एक ट्रॉली बैग में बंद कर दिया.

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

दमन पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रॉली बैग में महिला का शव मिला है.जांच में शव की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की छोटी कुमारी के रूप में हुई.प्राथमिक जांच में पुलिस को शक है कि हत्या ऋषभ कुमार ने की है और वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.

दमन पुलिस ने घटना की जानकारी रोह थाना पुलिस को दी है.इसके बाद रोह थाना पुलिस ने गांव के चौकीदार के माध्यम से मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी.

घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन दमन के लिए रवाना हो गए हैं. जहां शव की पहचान, पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी.फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.स्थानीय पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.फरार आरोपी ऋषभ कुमार की गिरफ्तारी के लिए दमन पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें