Breaking News

उपमहापौर रागिनी कुमारी ने अतिक्रमण एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु दिए निर्देश

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में निरंतर बढ़ते अतिक्रमण एवं पार्किंग की अपर्याप्त व्यवस्था के कारण शहर में यातायात बाधित होने और आम नागरिकों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए उपमहापौर रागिनी कुमारी ने नगर निगम के नगर आयुक्त को आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

व्यावसायिक प्रतिष्ठान में अनिवार्य रूप से पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में जिन भवनों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान (बैंक, रेस्टुरेंट, मॉल आदि) संचालित हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पार्किंग व्यवस्था न करने की स्थिति में संबंधित भवन स्वामियों पर दंड अधिरोपित करते हुए जुर्माना वसूला जाए, ताकि सड़कों पर वाहन खड़े होने और जाम की समस्या पर रोक लग सके।

SHARDA
विज्ञापन

वेंडिंग ज़ोन का यथाशीघ्र निर्धारण एवं निर्माण किया जाए

साथ ही फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडिंग ज़ोन का यथाशीघ्र निर्धारण एवं निर्माण किया जाए। वेंडिंग ज़ोन उपलब्ध होने तक इन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए , जिससे उनकी आजीविका प्रभावित न हो।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया है कि शहर में किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर विद्युत विभाग द्वारा बिना योजना के गाड़े गए पोल, बिना मापी के वर्षों पूर्व बनी सीढ़ियां, छज्जे एवं अन्य अवैध संरचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ पिले रंग से मार्किंग करने का सुझाव

उपमहापौर ने सुझाव दिया है कि सड़क के दोनों तरफ पिले रंग से मार्किंग कर दिया जाए, जिसके अंदर ही दुकान लग सके या पार्किंग किया जा सके, ताकि आम आदमी किसी भी तरह के प्रशासनिक कार्यवाही से सजग रह सके।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

    उप महापौर ने शहर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था, सौंदर्यीकरण एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपर्युक्त बिंदुओं पर शीघ्र, कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश नगर आयुक्त हो दिया है।

    अब देखने वाली बात होगी की नगर निगम प्रशासन के द्वारा इन सुझावों और निर्देशों पर कितना अमल किया जाता है।

    हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

    bhawani tiles
    विज्ञापन
    Share This Article
    chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
    ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
    WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें