भूमिहीन विद्यालयों के लिये प्राथमिकता से जमीन चिन्हित करें, सभी बीईओ संबंधित अंचलाधिकारी के साथ बैठकर जमीन करायें चिन्हित: डीएम छपरा: जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वर्त्तमान में जिला में 64 भूमिहीन विद्यालय हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी विद्यालयों के लिये प्राथमिकता से भूमि चिन्हित करने का निदेश दिया। इसके लिये सभी बीईओ को अंचल में जाकर अंचलाधिकारी / राजस्व कर्मचारी से समन्वय स्थापित उपयुक्त भूमि चिन्हित कराने का निदेश दिया गया।भवनहीन विद्यालय जो अन्य निकटतम विद्यालयों से टैग किये गये हैं, जहाँ दूरी कम है वहाँ अगर संबंधित विद्यालय में अतिरिक्त जगह उपलब्ध है, तो उसी विद्यालय में टैग किये गये विद्यालय के लिये अलग भवन के निर्माण हेतु कार्रवाई की जायेगी। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच सभी बीईओ को प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से प्रत्येक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया गया। डीपीओ भी निरंतर केजीबीवी का निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे तथा विद्यालय का व्यवस्थित तरीके से संचालन सुनिश्चित करेंगे।प्रत्येक प्रखंड में कुछ विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिला में 40-50 विद्यालयों को चिन्हित करने को कहा गया। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से, जिन विषयों के शिक्षक नहीं होंगे, संबंधित विषय की कक्षा का संचालन किया जायेगा। ऐसे विषयों का ऑनलाइन क्लास ‘सारण-गुरु’ के माध्यम से संचालित कराया जायेगा। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान जिला के सभी विद्यालयों को टैब उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक हाई स्कूल में 3-3 टैब तथा प्राथमिक/मध्य विद्यालयों में 2-2 टैब दिया गया है। सभी टैब को एक्टिव कराने का निदेश दिया गया। शिक्षकों के वेतन, पेंशन एवं सेवांत लाभ का भुगतान निर्धारित समय पर सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति के मामलों में 30 दिनों के अंतर्गत पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। विभागीय कर्मियों / शिक्षकों में प्रोन्नति के सभी योग्य मामलों में ससमय कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
भूमिहीन विद्यालयों के लिये प्राथमिकता से जमीन चिन्हित करें, सभी बीईओ संबंधित अंचलाधिकारी के साथ बैठकर जमीन करायें चिन्हित: डीएम
विज्ञापन
छपरा: जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वर्त्तमान में जिला में 64 भूमिहीन विद्यालय हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी विद्यालयों के लिये प्राथमिकता से भूमि चिन्हित करने का निदेश दिया। इसके लिये सभी बीईओ को अंचल में जाकर अंचलाधिकारी / राजस्व कर्मचारी से समन्वय स्थापित उपयुक्त भूमि चिन्हित कराने का निदेश दिया गया। भवनहीन विद्यालय जो अन्य निकटतम विद्यालयों से टैग किये गये हैं, जहाँ दूरी कम है वहाँ अगर संबंधित विद्यालय में अतिरिक्त जगह उपलब्ध है, तो उसी विद्यालय में टैग किये गये विद्यालय के लिये अलग भवन के निर्माण हेतु कार्रवाई की जायेगी।
सभी बीईओ को प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से प्रत्येक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया गया। डीपीओ भी निरंतर केजीबीवी का निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे तथा विद्यालय का व्यवस्थित तरीके से संचालन सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक प्रखंड में कुछ विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिला में 40-50 विद्यालयों को चिन्हित करने को कहा गया।
इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से, जिन विषयों के शिक्षक नहीं होंगे, संबंधित विषय की कक्षा का संचालन किया जायेगा। ऐसे विषयों का ऑनलाइन क्लास ‘सारण-गुरु’ के माध्यम से संचालित कराया जायेगा।
जिला के सभी विद्यालयों को टैब उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक हाई स्कूल में 3-3 टैब तथा प्राथमिक/मध्य विद्यालयों में 2-2 टैब दिया गया है। सभी टैब को एक्टिव कराने का निदेश दिया गया। शिक्षकों के वेतन, पेंशन एवं सेवांत लाभ का भुगतान निर्धारित समय पर सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति के मामलों में 30 दिनों के अंतर्गत पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। विभागीय कर्मियों / शिक्षकों में प्रोन्नति के सभी योग्य मामलों में ससमय कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ