⚡
Breaking News

शिक्षकों के वेतन भुगतान में अवैध भुगतान का मामला उजागर, सात नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

3 Min Read

Chhapra: सारण जिले में शिक्षकों के वेतन भुगतान एवं सत्यापन की जांच विभागीय निर्देश में की जा रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जांच के क्रम में नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच के दौरान नगरा प्रखंड अंतर्गत प्रथम दृष्टया फर्जी व्यक्तियों को शिक्षक के रूप में वेतन विपत्र में अंकित कर वेतन भुगतान किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

j alankar
विज्ञापन

जिला सूचना जनसम्पर्क कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार उक्त मामले की जांच में लगभग 8 लाख 84 हजार 242 रुपये के अवैध वेतन भुगतान का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी, सारण, के निर्देश के आलोक में सात नामजद अभियुक्तों एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही, राजीव कुमार, प्रखंड लेखापाल-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर को हिरासत में लिया गया है।

DOON
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के स्थापना शाखा से संबंधित शिक्षकों के वेतन भुगतान के सत्यापन के क्रम में सरकारी राशि की अनधिकृत निकासी, धोखाधड़ी तथा आपराधिक साजिश से संबंधित गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, सारण द्वारा थानाध्यक्ष, खैरा को पत्र भेजकर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्राप्त पत्र के अनुसार, प्रखंड लेखापाल-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर, नगरा प्रखंड, सारण द्वारा शिक्षकों के वेतन विपत्रों की तैयारी एवं भुगतान की प्रक्रिया में अनियमितता किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि कुछ शिक्षकों के नाम, UAN संख्या एवं बैंक खाता विवरण का कथित रूप से अनुचित उपयोग कर वेतन एवं अन्य मदों में सरकारी राशि का अंतरण कराया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जांच के क्रम में आलोक प्रसाद के बैंक खाते में जनवरी 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच कुल 5,77,869.50 रुपये की राशि के अंतरण का विवरण सामने आया। इसी प्रकार सौरभ कुमार के बैंक खाते में कुल 1,04,958 रुपये तथा मनोरमा कुमारी के बैंक खाते में कुल 2,01,415 रुपये की राशि के अंतरण का उल्लेख किया गया है। पत्र में संबंधित शिक्षकों के नाम, UAN एवं बैंक खातों के विवरण में विसंगतियों तथा वेतन विपत्र तैयार करने में अनियमितताओं की ओर भी संकेत किया गया है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना द्वारा उपलब्ध बैंक स्टेटमेंट, वेतन विपत्र एवं UAN अभिलेखों के आधार पर की गई जांच के आलोक में संबंधित कर्मियों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। पत्र में कुल 8,84,242.50 रुपये की सरकारी राशि के गबन का उल्लेख करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई अपेक्षित बताई गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕