Chhapra: आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने को लेकर आज मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं देखरेख में परेड, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था एवं अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गर्मी को देखते हुए पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परेड ग्राउंड को समतल कराने एवं अनावश्यक बालू आदि हटाने का भी निर्देश दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है। समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी, परेड दल तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।


















