Chhapra:सारण में सोमवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य की 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये की प्रथम किस्त की राशि का अंतरण किया गया। ‘दादा-द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पोस्टर रिलीज, 14 मई, 2027 को होगी रिलीज इस योजना के तहत सारण जिले की 83,103 महिलाएं भी लाभान्वित हुईं। अब तक जिले की कुल 5,62,562 महिलाएं इस योजना से लाभ प्राप्त कर चुकी हैं, जिससे जिले में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को नई गति मिली है। भारत ने किया पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का फ्लाइट टेस्ट, 60 किमी. पर था लक्ष्य समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और लाभार्थी महिलाएं सीधे जुड़ीं। बिहार कैबिनेट: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंज़ूरी इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। प्रथम किस्त से सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय स्थापित करने वाली महिलाओं को उनके उद्यम के विस्तार के लिए दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
Chhapra:सारण में सोमवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य की 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये की प्रथम किस्त की राशि का अंतरण किया गया।
इस योजना के तहत सारण जिले की 83,103 महिलाएं भी लाभान्वित हुईं। अब तक जिले की कुल 5,62,562 महिलाएं इस योजना से लाभ प्राप्त कर चुकी हैं, जिससे जिले में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को नई गति मिली है।
समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और लाभार्थी महिलाएं सीधे जुड़ीं।
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। प्रथम किस्त से सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय स्थापित करने वाली महिलाओं को उनके उद्यम के विस्तार के लिए दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।