Breaking News

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल में आज आयुष्मान भारत वार्षिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशांक शेखर सिन्हा (मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति) रहे।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन छाया कुमारी द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न अतिथियों ने अपने विचार साझा किए।

SHARDA
विज्ञापन

एनएमसीएच के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मुकुल ने अपने संबोधन में कहा कि अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल न केवल छपरा या बिहार, बल्कि पूरे भारत में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। वहीं, एनएमसीएच के मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में इतनी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देखकर उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ।

कार्यक्रम में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के ऑपरेशन हेड डॉ. आलोक तथा सीएमओ डॉ. अरशद अयूब ने भी संस्थान के कार्यों की सराहना की और सॉफ्टवेयर एवं तकनीकी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजीत कुमार पोद्दार ट्रस्टी बी आई कैथरीन अभिषेक सिंह अमित सिंह ने सभी अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया तथा डॉक्टर पोद्दार ने बिहार को अंधापन मुक्त करने और बिहार अंधापन में पूरे भारत में कहा है उसपे बताते हुए, संस्थान के विजन 2030 की जानकारी दी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शशांक शेखर सिन्हा ने अपने संबोधन में हाल ही में प्राप्त सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि PM-JAY योजना के सफल कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला पुरस्कार संस्थान के लिए पूर्णतः योग्य है। उन्होंने कहा कि संस्थान में सेवा भावना, समर्पण, स्वच्छता एवं स्टाफ का व्यवहार अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संस्थान को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर सैकड़ों आयुष्मान लाभार्थी, जिनका आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया था, उपस्थित रहे। सभी लाभार्थियों को मुख्य अतिथि के हाथों सोलर पैनल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल की ओर से सीईओ कैथरीन, ट्रस्ट प्रतिनिधि अभिषेक कुमार, एजीएम एडमिनिस्ट्रेशन अमित सिंह, एजीएम प्रोजेक्ट राजीव चौरसिया, दिव्या कुमारी एवं अमरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संस्थान की सीईओ कैथरीन द्वारा किया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें