⚡
Breaking News

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू

3 Min Read

सारण, 09 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के सफल, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कोषांगों एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कड़ा निर्देश दिया कि मेला प्रारंभ होने के कम-से-कम दो दिन पूर्व सभी निर्धारित कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। इसके लिए टेंडर एवं वर्क ऑर्डर में समय-सीमा का स्पष्ट उल्लेख सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मेला क्षेत्र में सेक्टरवार साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए छपरा नगर निगम के आयुक्त की अध्यक्षता में कोषांग गठित करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें अन्य नगर निकायों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की सुलभता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंता को पूर्व से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

DOON
विज्ञापन

सांस्कृतिक आयोजनों के संबंध में पर्यटन एवं कला-संस्कृति विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उच्च स्तरीय कलाकारों का चयन करने का निर्देश दिया गया, जिसमें लोकगीत, सूफी संगीत एवं भक्ति संगीत सहित विभिन्न विधाओं को शामिल करने पर विशेष बल दिया गया। गत वर्षों की भांति लिटरेरी फेस्टिवल और बुक फेयर की योजना, प्रकाशकों की सहभागिता व समय-सारणी पहले से निर्धारित करने को कहा गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बिल्डिंग एवं टेंडर संबंधी कार्यों की गुणवत्ता के सत्यापन के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं तकनीकी पदाधिकारियों की एक विशेष समिति गठित की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर मेला अवधि में प्रतिनियुक्त होने वाले पुलिस बल के आवासन हेतु आवश्यक कैंप एवं अन्य व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

साथ ही खाद्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग को खाद्य सुरक्षा निरीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया है। अंत में जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया कि तैयारियों में समयबद्धता, स्वच्छता एवं गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕