Breaking News

एसपी ग्रामीण ने सोनपुर, नयागांव, हरिहरनाथ, पहलेजा व दरियापुर थानों का किया औचक निरीक्षण

1 Min Read

Chhapra: सारण जिले के सोनपुर, नयागांव, हरिहरनाथ, पहलेजा एवं दरियापुर थाना का औचक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान थानों की कार्यप्रणाली, संधारित अभिलेखों तथा लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस क्रम में कुल 185 कांडों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने लंबित मामलों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुसंधान की प्रगति, अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति, लंबित कांडों के कारण, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही आम जनता से संबंधित शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन एवं संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

DOON
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कांडों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए तथा अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें