Breaking News

उर्दू कर्मी प्रत्येक सप्ताह सरकारी विद्यालयों का करें भ्रमण: जावेद

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिला उर्दू भाषा कोषांग की मासिक बैठक शुक्रवार को प्रभारी पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिला स्तरीय समेत अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर प्रतिनियुक्त उर्दू अनुवादक और लिपिक और उर्दू कर्मचारीने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी पदाधिकारी श्री एकबाल ने कहा कि मासिक बैठक में सभी कर्मी एक माह में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत करें. उन्होंने कहा कि निदेशक, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, उर्दू निदेशालय, बिहार के द्वारा निदेश दिया गया है कि सभी कार्यालयों में पदस्थापित उर्दू कर्मी सप्ताह में एक दिन अपने-अपने क्षेत्रार्न्तगत सरकारी विद्यालयों में भ्रमण कर उर्दू भाषी छात्रों की संख्या, उर्दू में प्रश्न पत्रों की उपलब्धता की स्थिति, विद्यालयों में उर्दू किताबों की उपलब्धता की स्थिति, विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों के कार्यरत बल तथा रिक्ति से संबंधित प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में अपने नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से जिला को भेजना सुनिश्चित करेंगे.

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस सम्बंध में जिलाधिकारी अमन समीर का आदेश प्राप्त है कि जिला उर्दू भाषा कोषांग सहित अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में पदस्थपित सभी उर्दू कर्मी प्रत्येक सप्ताह के बुधवार एवं अवकाश की स्थिति में अगले दिन को अपने क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित सरकारी विद्यालयों का भ्रमण करेंगे तथा भ्रमण से संबंधित प्रतिवेदन अपने नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से जिला उर्दू भाषा कोषांग, सारण, छपरा को उपलब्ध कराएंगे. ताकि वांछित प्रतिवेदन विभाग को भेजा जा सके. साथ ही भ्रमण के दौरान सभी उर्दू कर्मी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी सरकारी कार्यालय, भवन और विद्यालयों के नाम हिन्दी के साथ-साथ उर्दू में भी लिखवाने हेतु अपने स्तर से तत्पर रहेंगे.

SHARDA
विज्ञापन

श्री एकबाल ने उर्दू भाषी छात्रों के प्रतियोगिता के तैयारी की समीक्षा करते हुए अगले जिला उर्दूनामा पत्रिका के प्रकाशन के तैयारी का निदेश दिया. बैठक में मो हारून रशीद, केएम रेशमा तबस्सुम, मुहम्मद तारिक, शिशु पाल कुमार, मो सैफुर रहमान, मो मुमताज अली अंसारी, मो फिरोज आलम, धीरज कुमार, अफसाना परवीन, शाहनवाज खान आदि उपस्थित थे.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें