Breaking News

सारण प्लेयर्स लीग क्रिकेट के तीसरे संस्करण का शुभारंभ, 10 मई को होगा फाइनल

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण खेल महोत्सव 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को राजेन्द्र स्टेडियम में हुआ। इस महोत्सव के तहत सारण प्लेयर्स लीग क्रिकेट के तीसरे संस्करण का उद्घाटन शैलेन्द्र सेंगर की अध्यक्षता में हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस लीग में सारण के कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं और यह पूरा टूर्नामेंट 15 दिन तक चलेगा। 10 मई को फाइनल खेला जाएगा।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के अपने संबोधन में श्री सेंगर ने बताया कि इस वर्ष का यह खेल महोत्सव पूरे साल चलेगा यानि हर महीने एक-दो खेल टूर्नामेंट होते रहेंगे। पिछले वर्ष का महोत्सव सारण के खेल इतिहास में एक बेंचमार्क स्थापित कर चुका है और हमें इससे भी बेहतर करना होगा। कुछ ऐसे खेल जो पिछले वर्ष नहीं हो सके थे, उन्हें भी कराने का प्रयास किया जाएगा। सारण में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है बस उन्हें प्लेटफॉर्म मिले तो वो भी भारतीय टीम तक पहुंच सकते हैं। पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट में खेले कई खिलाड़ी आज रणजी ट्राॅफी खेल रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह, विभूति नारायण शर्मा, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, डा पृथ्वीराज सिंह, सारण क्रिकेट संघ अध्यक्ष अनु सिंह, पॉल इस्माइल, यशपाल कुमार, मनोज कुमार वर्मा संकल्प, राहुल मेहता, विक्की आनंद, ट्विंकल कुमार, पंकज कुमार चौहान, चंदन कुमार शर्मा, नवनीत कुमार,राजीव कुमार सिंह, हरिराम शास्त्री, डॉ ओंकार नाथ, उज्जवल मिश्रा, रमेश कुमार सिंह, राजीव रंजन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें