Chhapra: गत दिनों जेपी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के विरोध में सोमवार को राजेंद्र कॉलेज शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपने मांगों के समर्थन में जोरदार धरना -प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय ने अपने आदेश 5036 (R) दिनांक 01/04/2026 द्वारा कॉलेज में शिक्षकों के लिए सात घंटे उपस्थित करने का आदेश जारी किया था। जबकि शिक्षा विभाग, राजभवन व यूजीसी नियम के अनुसार पांच घंटे ही कॉलेज में उपस्थित रहना है। 16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा बिहार एथलेटिक्स टीम का चयन, सारण के खिलाड़ी लेंगे भाग विश्वविद्यालय के इस आदेश के विरोध में विश्वविद्यालय मुख्यालय से लेकर अन्य कॉलेजों में भी विरोध प्रदर्शन किए गए। राजेंद्र कॉलेज में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखें तथा इस पत्र को शीघ्र वापस लेने की मुखरता से मांग की गई। 5वीं नेशनल जेवलिन डे पर सारण के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका इस पत्र को वापस लेने की मांग के अलावा शिक्षकों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों-एनपीएस, समय पर वेतन भुगतान, नवनियुक्त शिक्षकों के बकाया राशि का भुगतान, मूल्यांकन और वीक्षण का भुगतान करने, नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि अन्य विश्वविद्यालयों की तर्ज पर शीघ्र करने, सहित अन्य प्रमुख माँग थे। सारण में पुलिस ने देर रात होटलों और हॉस्टलों की ली तलाशी उपरोक्त माँग पत्र को धरना के उपरांत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को सौपा गया।इसके पूर्व विभिन्न विभाग के शिक्षकों ने छात्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा प्रपत्र और नामांकन कार्य निष्पादित करने के बाद कॉलेज कैंपस में विरोध-प्रदर्शन किया। जहाँ महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। हालांकि शिक्षक संघों के दबाव में विश्वविद्यालय ने आदेश को वापस ले लिया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: गत दिनों जेपी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के विरोध में सोमवार को राजेंद्र कॉलेज शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपने मांगों के समर्थन में जोरदार धरना -प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने अपने आदेश 5036 (R) दिनांक 01/04/2026 द्वारा कॉलेज में शिक्षकों के लिए सात घंटे उपस्थित करने का आदेश जारी किया था। जबकि शिक्षा विभाग, राजभवन व यूजीसी नियम के अनुसार पांच घंटे ही कॉलेज में उपस्थित रहना है।
विश्वविद्यालय के इस आदेश के विरोध में विश्वविद्यालय मुख्यालय से लेकर अन्य कॉलेजों में भी विरोध प्रदर्शन किए गए। राजेंद्र कॉलेज में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखें तथा इस पत्र को शीघ्र वापस लेने की मुखरता से मांग की गई।
इस पत्र को वापस लेने की मांग के अलावा शिक्षकों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों-एनपीएस, समय पर वेतन भुगतान, नवनियुक्त शिक्षकों के बकाया राशि का भुगतान, मूल्यांकन और वीक्षण का भुगतान करने, नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि अन्य विश्वविद्यालयों की तर्ज पर शीघ्र करने, सहित अन्य प्रमुख माँग थे।
उपरोक्त माँग पत्र को धरना के उपरांत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को सौपा गया।इसके पूर्व विभिन्न विभाग के शिक्षकों ने छात्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा प्रपत्र और नामांकन कार्य निष्पादित करने के बाद कॉलेज कैंपस में विरोध-प्रदर्शन किया। जहाँ महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के समस्त शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
हालांकि शिक्षक संघों के दबाव में विश्वविद्यालय ने आदेश को वापस ले लिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।