Breaking News

सारण पुलिस ने अपहृत शिक्षक को सकुशल किया बरामद, 3 गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहरण की एक गंभीर घटना का महज पाँच घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। बनियापुर थाना क्षेत्र से अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 06 जनवरी 2026 को लगभग 10:25 बजे सूचना मिली कि बनियापुर थाना अंतर्गत करही मध्य विद्यालय के शिक्षक कुंदन कुमार यादव (पिता–धर्मनाथ यादव, निवासी–पियानो, थाना–कोपा) का विद्यालय से लगभग 200 मीटर पहले काले रंग की स्कॉर्पियो से आए 05 से 07 अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सह डीआईजी, सारण के निर्देश पर तत्काल एसआईटी (विशेष अनुसंधान दल) का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर–2 के नेतृत्व में बनियापुर थाना पुलिस एवं तकनीकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत शिक्षक को दरौली थाना क्षेत्र (जिला–सीवान) के हनुमान मठिया गांव के पास से सकुशल बरामद कर लिया।

तीन अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान अपहरण में प्रयुक्त काली स्कॉर्पियो के साथ उसके चालक सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जिनमें विशाल यादव, पिता–लक्ष्मण यादव निवासी–विशवनीया सकरी टोला, थाना–दरौली, जिला–सीवान, अभिषेक यादव, पिता–मदन यादव
निवासी–रामपुर सकरी, थाना–दरौली, जिला–सीवान, दीपू कुमार प्रजापति, पिता–मुंद्रिका पंडित निवासी–सरफोरा, थाना–गुठनी, जिला–सीवान।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें