Breaking News

एसएसपी ने देर रात्री अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए गए विभिन्न दिशा निर्देश

CT Bihar Desk
1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष द्वारा शुक्रवार देर रात्रि अवतारनगर थाना एवं डोरीगंज थाना का औचक निरीक्षण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, शस्त्रागार, मालखाना, लॉकअप व्यवस्था तथा पुलिस बल की उपस्थिति एवं तत्परता की गहन समीक्षा की।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानों में आने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, फरियादों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं थाना परिसर की साफ सफाई संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

रात्रि संतरी ड्यूटी में उत्कृष्ट तत्परता और चुस्ती-फुर्ती प्रदर्शित करने वाले BMP सिपाही/638 मुकेश कुमार (अवतारनगर थाना) एवं BMP सिपाही/970 राजीव रंजन कुमार (डोरीगंज थाना) को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा 500-500 की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सारण पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें