Chhapra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने पर भाजपा सारण द्वारा प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार पार्वती आश्रम में पूजा-अर्चना एवं मंगल कामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ( Pramod Kumar Chandravanshi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को कार्यभार संभालने के बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्षों का ऐतिहासिक कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके साथ ही वे लगातार लोकतांत्रिक चुनावों के माध्यम से देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी, महामंत्री धर्मेंद्र शाह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रधान प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू, राजीव सिंह, कृष्णा राम, शुभम वर्मा, सुशील सिंह, अनूप यादव एवं शत्रुघ्न चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री का स्वागत पार्वती आश्रम के मुख्य पुजारी स्वामी उमानंद महाराज द्वारा किया गया।


















