Chhapra: जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार की अहले सुबह लगभग 3:00 बजे जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात यह छापेमारी अभियान करीब तीन घंटे तक चला, जिसके दौरान कारागार के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली गई। महिला वार्ड, पुरुष कैदी वार्ड, अस्पताल वार्ड सहित कारा परिसर के प्रत्येक हिस्से का गहन निरीक्षण किया गया। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी नहीं हुई। निरीक्षण के क्रम में कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, कैदियों की स्थिति तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी गहन अवलोकन किया गया। युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि सुरक्षा, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
Chhapra: जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार की अहले सुबह लगभग 3:00 बजे जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया।
यह छापेमारी अभियान करीब तीन घंटे तक चला, जिसके दौरान कारागार के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली गई। महिला वार्ड, पुरुष कैदी वार्ड, अस्पताल वार्ड सहित कारा परिसर के प्रत्येक हिस्से का गहन निरीक्षण किया गया।
तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी नहीं हुई। निरीक्षण के क्रम में कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, कैदियों की स्थिति तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी गहन अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि सुरक्षा, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।