Breaking News

राजेन्द्र कॉलेज में समारोहपूर्वक मनी कुलदेवता डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: राजेंद्र कॉलेज में देशरत्न प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। समारोह का उद्देश्य डॉ. प्रसाद के जीवन–विचारों, उनके राष्ट्रनिर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को स्मरण करना था।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण के सभागार में हुआ, जिसमें छात्र–छात्राओं, प्राध्यापकों एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उदय शंकर पाण्डेय के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि राजेंद्र कॉलेज का सौभाग्य है कि यह महान राष्ट्रपति के नाम पर स्थापित है।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

संस्था निरंतर उनके आदर्शों पर आधारित शिक्षा को छात्रों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) परमेंद्र कुमार बाजपेई ने की।

उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय संस्कृति, नैतिकता और सादगी के प्रतीक थे। आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेते हुए कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। शिक्षा का मूल उद्देश्य मनुष्य में मानवीय मूल्यों का विकास है, और इस पर डॉ. प्रसाद ने अपने जीवन में विशेष बल दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने गांधी और राजेंद्र प्रसाद के संस्मरणों से सभी को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जो उच्च शिक्षा नियामक जो बनाया जा रहा है उसका नाम राजेंद्र प्रसाद के नाम पर होना चाहिए। मुख्य अतिथि का वक्तव्य सारण प्रमंडल आयुक्त राजीव रौशन समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजनीतिक सौहार्द, सरलता और निष्कलंक चरित्र के आदर्श थे। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत हम सभी के लिए वे हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। युवाओं को उनके जीवन से अनुशासन, सत्यनिष्ठा और परिश्रम की सीख लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि का संदेश राजीव रंजन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा सेना हो या नागरिक प्रशासन देश सेवा की भावना सर्वोपरि है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। यह समारोह युवाओं में राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यपरायणता की भावना को और प्रबल करेगा।

सम्मानित अतिथि प्रो. सुधाबला ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद शिक्षा के मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। आज हमें उनकी शिक्षाओं को संस्थागत स्तर पर अपनाने की आवश्यकता है। प्रो. नरोत्तम मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. प्रसाद का व्यक्तित्व भारतीय लोकतंत्र की जड़ों से जुड़ा था। उनकी साधारण जीवनशैली बताती है कि महानता सरलता में निवास करती है।

उन्होंने राजेंद्र प्रसाद की स्मृतियों पर चर्चा की। बड़ौदा विश्वविद्यालय के प्रो. अरुण प्रताप ने कहा कि नई पीढ़ी को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के अद्वितीय व्यक्तित्व, ज्ञान की व्यापकता और संविधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेनी चाहिए।

समारोह का मंच संचालन डॉ. ऋचा मिश्रा एवं डॉ. अर्चना उपाध्याय ने अत्यंत प्रभावी एवं संयत रूप से किया। दोनों ने कार्यक्रम को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया।

धन्यवाद ज्ञापन रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार द्वारा किया गया। समूचे समारोह में एक विशेष उत्साह और राष्ट्रीयता की भावना देखने को मिली।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें