Chhapra: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को सारण प्रमंडल के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिलाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आयुक्त ने सारण एवं सिवान जिलों से संबंधित प्रशासनिक, विकासात्मक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। आज का पंचांग | आषाढ़ कृष्णपक्ष चतुर्थी पदभार ग्रहण के उपरांत आयुक्त मनीष कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से उनके दायित्वों एवं वर्तमान कार्यों की जानकारी ली तथा कार्य पद्धति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप जनसंपर्क निदेशक, उपनिदेशक कल्याण, उपनिदेशक पंचायत, संयुक्त निबंधक सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रशाखा पदाधिकारी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को सारण प्रमंडल के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिलाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आयुक्त ने सारण एवं सिवान जिलों से संबंधित प्रशासनिक, विकासात्मक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
पदभार ग्रहण के उपरांत आयुक्त मनीष कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से उनके दायित्वों एवं वर्तमान कार्यों की जानकारी ली तथा कार्य पद्धति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप जनसंपर्क निदेशक, उपनिदेशक कल्याण, उपनिदेशक पंचायत, संयुक्त निबंधक सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रशाखा पदाधिकारी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।