Breaking News

Flood | संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, सारण तटबंध का डीएम-एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

3 Min Read

Chhapra: संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बुधवार को संयुक्त रूप से सारण तटबंध के किलोमीटर 40 से किलोमीटर 80 तक का पूर्ण स्थलीय निरीक्षण किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पानापुर, तरैया, अमनौर एवं मकेर में तटबंध के आसपास चिन्हित आश्रय स्थलों तथा सामुदायिक रसोई के लिए चयनित स्थलों का भी जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सारण तटबंध वर्तमान में सुरक्षित पाया गया। हालांकि, संवेदनशील एवं संभावित कटाव वाले स्थलों पर अधिक से अधिक संख्या में सैंड बैग तथा अन्य कटाव निरोधी सामग्री उपलब्ध रखने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया।

DOON
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तटबंधों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही तटबंध के आसपास एवं नदी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क करने के लिए तत्काल लगातार माइकिंग कराने को कहा गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अधिकारियों ने नदी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवश्यकता पड़ने पर उनके पशुओं सहित चिन्हित आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आश्रय स्थलों एवं सामुदायिक रसोई के लिए चयनित स्थलों के निरीक्षण के दौरान प्रत्येक कर्मी की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से निर्धारित करने को कहा गया। साथ ही संबंधित वेंडर के चयन एवं भोजन की आपूर्ति से जुड़ी सभी तैयारियां तत्काल पूरी करने का निर्देश दिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर सामुदायिक रसोई एवं आश्रय स्थलों के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति में आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रशासन की ओर से तटबंधों की निगरानी के साथ-साथ राहत एवं बचाव से जुड़ी तैयारियों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें