Breaking News

DIG एवं SSP ने प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण वर्ग का किया निरीक्षण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: पुलिस केंद्र में संचालित प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण वर्ग का पुलिस उप महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वय पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रशिक्षु सिपाहियों से संवाद स्थापित किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बेहतर पुलिसिंग, स्मार्ट पुलिसिंग एवं अनुशासन की अनिवार्य भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि एक पूर्ण जिम्मेदारी और कर्तव्य है, जिसमें जनता के प्रति संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यनिष्ठा अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिक समय में सामान्य पुलिसिंग के साथ-साथ तकनीक के प्रभावी उपयोग, त्वरित प्रतिक्रिया, जन सहयोग तथा सेवा-भाव से कार्य करना ही उत्कृष्ट और स्मार्ट पुलिसिंग की पहचान है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

द्वय अधिकारियों ने प्रशिक्षु सिपाहियों को यह भी समझाया कि पुलिस बल की वास्तविक शक्ति उसके अनुशासन में निहित होती है। किसी भी परिस्थिति में शांत, धैर्यवान एवं संयमित रहकर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना एक पुलिसकर्मी का सर्वोपरि दायित्व है। भविष्य में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय नैतिक मूल्यों, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनता से सकारात्मक व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

SHARDA
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में दोनों पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण में संलग्न प्रशिक्षक तथा प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रयासों एवं समर्पण की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि वर्तमान प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार हो रहे सिपाही आने वाले समय में सारण पुलिस की गौरवशाली कार्य परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना को और प्रबल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें