Breaking News

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं एसएसपी सारण के नेतृत्व में मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

जेल परिसर के सुरक्षा तंत्र की व्यापक समीक्षा

जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष के नेतृत्व में संपन्न हुआ हुए निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के सुरक्षा तंत्र की व्यापक समीक्षा की गई, जिसमें कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था, जेल कर्मियों की ड्यूटी तत्परता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा आंतरिक नियंत्रण प्रणाली का गंभीरता से परीक्षण किया गया।

SHARDA
विज्ञापन

सुरक्षा प्रोटोकॉल को कठोरता से पालन करना अनिवार्य

निरीक्षण के क्रम में प्राप्त कमियों एवं सुधार योग्य बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सुधारात्मक कदमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया। द्वय अधिकारियों द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल को कठोरता से पालन करना अनिवार्य है, जेल सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक बर्दास्त नहीं की जाएगी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात, साइबर एवं रक्षित), 01 प्र० पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन के पदाधिकारीगण तथा भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे, जिससे निरीक्षण प्रक्रिया को व्यापक, प्रभावी एवं समन्वित रूप से संचालित किया जा सका।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाना तथा किसी भी संभावित जोखिम या अवांछित गतिविधि की संभावना को प्रारंभिक स्तर पर ही समाप्त करना रहा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें