Breaking News

मद्य निषेध से जुड़े लंबित मामलों जिलाधिकारी ने की समीक्षा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: मद्य निषेध से संबंधित लंबित अधिहरण वाद, वाहन नीलामी एवं शराब विनष्टीकरण की प्रगति की जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी मामलों के समयबद्ध निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

SHAILFORD
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान बताया गया कि अधिहरण वाद से संबंधित मामलों में अपर समाहर्त्ता के न्यायालय में 70, उप समाहर्ता भूमि सुधार सदर में 30, उप समाहर्ता भूमि सुधार सोनपुर में 73 तथा उप समाहर्ता भूमि सुधार मढ़ौरा में 48 मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक माह के भीतर सभी लंबित मामलों का पूर्ण रूप से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

RC Jewellers
विज्ञापन

वाहन नीलामी की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में 256 वाहन नीलामी हेतु शेष हैं। इन वाहनों का मूल्यांकन प्रतिवेदन इस माह के अंत तक जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद फरवरी माह में एक साथ सभी वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, 62 वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया को सहायक आयुक्त, मद्य निषेध द्वारा इसी माह पूरा करने को कहा गया है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

शराब विनष्टीकरण की प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि लगभग 30,000 लीटर शराब के विनष्टीकरण हेतु प्रस्ताव प्राप्त हैं। इस संबंध में प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को निर्देश दिया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी संबंधित न्यायालयों से आवश्यक आदेश प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, थाना स्तर से लगभग 22,000 लीटर शराब के विनष्टीकरण से संबंधित प्रस्ताव अब भी शेष हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन प्रस्तावों को अविलंब भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिहरण, नीलामी और विनष्टीकरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें