⚡
Breaking News

खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी, 480 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर हुई छापेमारी

3 Min Read

Chhapra: सारण जिले में रबी मौसम के दौरान किसानों को उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिला कृषि पदाधिकारी, सारण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में रबी मौसम के लिए वर्तमान में यूरिया 12,706.68 मीट्रिक टन, डीएपी 3,684.30 मीट्रिक टन, एनपीके 5,540.05 मीट्रिक टन, पोटाश 1,334.85 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 952.70 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।

j alankar
विज्ञापन

उर्वरकों की उपलब्धता एवं बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उर्वरक विक्रेताओं एवं प्रतिष्ठानों की सूची प्रतिदिन एनआईसी सारण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक-सह-उर्वरक निरीक्षक के माध्यम से उर्वरक प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध स्टॉक का नियमित सत्यापन भी कराया जा रहा है।

DOON
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अनियमित बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तरीय छापामारी दल का गठन किया गया है। इस दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर अब तक जिले के कुल 480 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए 02 प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द की गई है। वहीं, 02 थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं 02 बीज विक्रेताओं की अनुज्ञप्ति निलंबित की गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उर्वरकों की निर्धारित बिक्री दर

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

किसानों को उर्वरकों की बिक्री निर्धारित दर पर सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित दरें निर्धारित हैं—

उर्वरक का नाम| निर्धारित मूल्य
यूरिया (नीम कोटेड), 45 किलोग्राम| ₹266.50 प्रति बोरा
डीएपी, 50 किलोग्राम| ₹1,350 प्रति बोरा
एमओपी, 50 किलोग्राम| ₹1,950 से ₹2,250 प्रति बोरा
एनपीके, 50 किलोग्राम| ₹1,950 से ₹2,250 प्रति बोरा
एएमएस, 50 किलोग्राम| ₹1,500 प्रति बोरा
एपीएस (20:20:0:13), 50 किलोग्राम| ₹2,250 प्रति बोरा
एसएसपी जिंक सहित, 50 किलोग्राम| ₹885 प्रति बोरा
टीएसपी, 50 किलोग्राम| ₹1,350 प्रति बोरा
एनपीके (15:15:15), 50 किलोग्राम| ₹1,650 प्रति बोरा

उर्वरकों की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी एवं जमाखोरी पर नियंत्रण के लिए नियमित रूप से निगरानी एवं छापेमारी अभियान जारी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले के किसान भाइयों एवं बहनों से अपील की है कि उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर जिला हेल्प डेस्क के दूरभाष संख्या 06152-248042 अथवा संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क करें। किसान निर्धारित दर पर ही उर्वरक खरीदें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕