Breaking News

CENSUS 2026: स्वगणना कर अपने कर्तव्य का करें पालन: विधायक

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen


Chhapra: भारत की 8वीं जनगणना का कार्य प्रारम्भ हो गया है. राष्ट्र के विकास में जनगणना महत्वपूर्ण आधार है. इस बार के जनगणना की खासियत है कि लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए स्वगणना का अवसर प्रदान किया गया है. उक्त बातें विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने अपना स्वगणना करते हुए कहीं.

SHAILFORD
विज्ञापन

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल मोड में किया जा रहा है. इससे डेटा की शुद्धता में पारदर्शिता और त्वरित संधारण में सहायता मिलेगी. उन्होंने जिला जनगणना कोषांग के कर्मियों की सहायता से अपना स्वगणना पूर्ण किया. यूआरएल पर अपना मोबाइल नंबर डाल कर लॉगिन कर प्राप्त ओटीपी से सत्यापित किया. उन्होंने प्रदर्शित गुगल मैप पर अपना आवास चिन्हित कर पुष्टि की. इसके पश्चात उन्होंने कुल 33 प्रश्नों का जवाब चिन्हित करते हुए सबमिट किया. तत्काल लैपटॉप पर एसइ आईडी प्रदर्शित हुआ और उनके मोबाइल पर भी मेसेज द्वारा प्राप्त हुआ.

SHARDA
विज्ञापन

विधायक श्री राय ने कहा कि स्वगणना बहुत ही सरल प्रक्रिया है. कोई भी आदमी अपने मोबाइल के माध्यम से भी इसकी इंट्री कर सकता है. उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना करें. अभियान चला कर लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि किसी भी मामले में सारण हमेशा आगे रहा है. हमारी परंपरा रही है कि हर जन अभियान में अग्रणी रहे हैं. स्वगणना में भी सारण को आगे करना है.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें