Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकार मे हुई प्रशिक्षित मध्यस्थो की बैठक

2 Min Read

Chhapra: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में विशेष मध्यस्थता कार्यक्रम “ राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0″ का आयोजन 02 से 31.03.2026 तक पूरे देश में आयोजित हो रहा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इसी कड़ी में गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश –सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पुनीत कुमार गर्ग के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के सचिव ब्रजेश कुमार के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के सभा कक्ष में जिले के प्रशिक्षित मध्यस्थो की बैठक की गई।

बैठक में प्रशिक्षित मध्यस्थ सह मुख्य लैंड्स पूर्णेन्दु रंजन, अवधेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, सैयद सऊद अहमद, प्रमोद कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार, प्रवीण चंद, अजमतुउल्लाह खान, विधान चंद, सुशांत सागर, एवं समीर मिश्रा मध्यस्थो की उपस्थिति में बैठक आहुत की गई तथा मध्यस्थता को प्रभावी ढंग से निष्पादित करने के लिए विचार विमर्श किया गया।

DOON
विज्ञापन

राष्ट्र के नाम मध्यस्थता 2.0 के तहत अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का संकल्प लिया गया। मध्यस्थता के माध्यम से छोटे छोटे सुलहनीय वादों का निष्पादन त्वरित गति से किया जा सके जिससे न्यायालय पर मुकदमों का बोझ कम हो सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें