⚡
Breaking News

गरखा में डायल-112 का औचक निरीक्षण, एसएसपी ने त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

1 Min Read

Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने शनिवार को गरखा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमधा पुल स्थित डायल-112 केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डायल-112 पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से केंद्र की कार्यप्रणाली और आपातकालीन कॉल पर की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी ली।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने आपातकालीन परिस्थितियों में प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम को यथाशीघ्र घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आमजन को समयबद्ध पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।

DOON
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डायल-112 की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं तत्पर बनाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मियों को प्राप्त सूचनाओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 को आपात स्थिति में आम लोगों तक तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने की महत्वपूर्ण व्यवस्था बताते हुए इसके संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕