Breaking News

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: सारण के शिवालयों में गूंजा भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह

Chhapra: सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के गौरवशाली 75 वर्ष तथा मंदिर की स्थापना के 1000 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सारण जिले के प्रमुख शिवालयों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं को दिखाया गया।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी विभा भारती ने बताया कि सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर, मढ़ौरा सिलौड़ी के बाबा शीलनिधि मंदिर तथा सदर प्रखंड के बाबा धर्मनाथ मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं ने सीधा प्रसारण के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए और उत्सव में सहभागिता निभाई।

DOON
विज्ञापन

इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति संगीत, स्तुति गान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिवमय हो उठा। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुव्यवस्थित इंतजामों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु राजेश्वर कुवर ने कहा कि आजादी के अमृत काल में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान को भी नई ऊंचाई देने वाला साबित हुआ। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें