Chhapra: सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एक नई और सराहनीय पहल की है। इसी क्रम में एसएसपी ने अपने कार्यालय कक्ष के बाहर बैठकर जनसुनवाई की और दूर-दराज से आए आवेदकों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 50 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। इनमें भूमि विवाद, आपसी झगड़े, लंबित मामलों की प्रगति, पुलिस से संबंधित शिकायतें सहित अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं। एसएसपी विनीत कुमार ने सभी आवेदकों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों के निराकरण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। रिविलगंज: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार इस अवसर पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समाधान करना भी है। राजेन्द्र कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन की पहल: 1976 बैच के पूर्व छात्रों ने ताज़ा कीं सुनहरी यादें एसएसपी की इस पहल से जनसुनवाई में आए लोगों में संतोष देखने को मिला। आवेदकों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी द्वारा स्वयं बाहर बैठकर समस्या सुनना आम लोगों के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। स्थानीय स्तर पर इस पहल की सराहना की जा रही है और इसे पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। लोक गायिका मनीषा श्रीवास्तव को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एक नई और सराहनीय पहल की है। इसी क्रम में एसएसपी ने अपने कार्यालय कक्ष के बाहर बैठकर जनसुनवाई की और दूर-दराज से आए आवेदकों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान कुल 50 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। इनमें भूमि विवाद, आपसी झगड़े, लंबित मामलों की प्रगति, पुलिस से संबंधित शिकायतें सहित अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं। एसएसपी विनीत कुमार ने सभी आवेदकों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों के निराकरण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समाधान करना भी है।
एसएसपी की इस पहल से जनसुनवाई में आए लोगों में संतोष देखने को मिला। आवेदकों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी द्वारा स्वयं बाहर बैठकर समस्या सुनना आम लोगों के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। स्थानीय स्तर पर इस पहल की सराहना की जा रही है और इसे पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।