Breaking News

मटकी फोड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

4 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

Chhapra: शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले प्रमुख नगर पालिका चौक पर श्रीकृष्ण जन्म उत्सव समिति के तत्वावधान में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में शहर के श्रद्धालुओ नागरिकों ने भारी संख्या में शिरकत की।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रवि शंकर एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

DOON
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र के उपरांत कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन कलाकारों ने विभिन्न लोकप्रिय भक्ति गीतों पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा के जीवन पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रविशंकर ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव और मटकी फोड़ का आयोजन मात्र एक पारंपरिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए एक गहरा संदेश, सीख और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेने का महत्वपूर्ण अवसर है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयं कारागार में जन्म लेने और अंधकार में रहने के बावजूद उन्होंने संपूर्ण दुनिया को प्रकाशवान बनाया। शास्त्रों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर पाप और अधर्म का घड़ा भरता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर का अवतरण होता है।

प्रांत प्रचारक ने वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आज समाज में कई प्रकार की ऐसी मटकियां बुराइयां हैं, जिन्हें हमें मिलकर फोड़ना होगा, समाज में फैले जातिवाद, ऊंच-नीच और अगड़े-पिछड़े के भेद को मिटाकर समरसता और एकात्मकता का मजबूत वातावरण तैयार करना। समाज के भीतर व्याप्त भय के माहौल को समाप्त कर निर्भय समाज का निर्माण करना तथा ईर्ष्या, द्वेष, लोभ और अहंकार जैसे दुर्गुणों का त्याग करना।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने सुदर्शन चक्रधारी होने के बावजूद धर्म और नीति की स्थापना का मार्ग चुना। आज समाज की रक्षा के लिए हमें शस्त्र और शास्त्र के संयुक्त समन्वय की आवश्यकता है। हमें कभी भी अन्याय और अधर्म को स्वीकार नहीं करना चाहिए, बल्कि हमेशा न्याय और सत्य के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यहाँ से मिलने वाले संदेश को हमें जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि हमारे पुरुषार्थ और अथक परिश्रम से न केवल छपरा, बल्कि संपूर्ण बिहार को गौरव का उच्च स्थान प्राप्त हो सकेगा।अपने संबोधन के अंत में उन्होंने आयोजन के लिए आयोजन समिति को साधुवाद और शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण यानी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का रोमांचक चरण शुरू हुआ। इस आयोजन के लिए युवतियों ने पिछले कई महीनों से कड़ी मेहनत और अभ्यास किया था। युवतियों की टोलियों ने अद्भुत समन्वय और अनुशासन का परिचय देते हुए मानव पिरामिड बनाया और ऊंचाई पर लटकी मटकी को सफलतापूर्वक फोड़ा। इस साहसिक प्रदर्शन के दौरान पूरा पंडाल जय कन्हैया लाल की के नारों से गूंज उठा।

समारोह के अंतिम चरण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा समाज सेवा से जुड़े विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्सव में राधा-कृष्ण के स्वरूप में पहुंचे नन्हें-मुन्ने बाल गोपालों और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी समिति की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें