Chhapra/Sonpur: कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला प्रशासन सारण द्वारा दो दिवसीय हरिहर महोत्सव का आयोजन 1 – 2 दिसंबर की अवधि में बाबा हरिहर नाथ मंदिर के समीप सोनपुर में किया जा रहा है। मंत्री पर्यटन विभाग सह कला संस्कृति एवं युवा विभाग अरुण शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन विभाग बिहार द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिहर नाथ कॉरिडोर को विकसित करने की योजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से हरिहर नाथ कॉरिडोर का निर्माण होगा। शीघ्र ही समस्त प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत इसका निर्माण कराया जायेगा। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी जिलाधिकारी अमन समीर ने अपने संबोधन में हरिहर नाथ कॉरिडोर की रूप रेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्राधिकृत विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा सर्वे का काम किया जा रहा है, इसके उपरांत समयबद्ध तरीके से पूरी परियोजना को धरातल पर उतारा जायेगा। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सहित हरिहर नाथ मंदिर प्रबंधन के सदस्यगण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra/Sonpur: कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला प्रशासन सारण द्वारा दो दिवसीय हरिहर महोत्सव का आयोजन 1 – 2 दिसंबर की अवधि में बाबा हरिहर नाथ मंदिर के समीप सोनपुर में किया जा रहा है। मंत्री पर्यटन विभाग सह कला संस्कृति एवं युवा विभाग अरुण शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महोत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन विभाग बिहार द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिहर नाथ कॉरिडोर को विकसित करने की योजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से हरिहर नाथ कॉरिडोर का निर्माण होगा। शीघ्र ही समस्त प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत इसका निर्माण कराया जायेगा।
जिलाधिकारी अमन समीर ने अपने संबोधन में हरिहर नाथ कॉरिडोर की रूप रेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्राधिकृत विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा सर्वे का काम किया जा रहा है, इसके उपरांत समयबद्ध तरीके से पूरी परियोजना को धरातल पर उतारा जायेगा।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सहित हरिहर नाथ मंदिर प्रबंधन के सदस्यगण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ