Chhapra: सारण जिले के भगवान बाजार थाना के गश्ती पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर को रविवार को ड्यूटी के दौरान अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आ गया। जिसके पश्चात उन्हें तत्काल उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा अथक प्रयास के बावजूद अपराह्न 15:36 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर एक अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित पुलिस पदाधिकारी थे, जिन्होंने अपने सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन कर विभाग की गरिमा को बढ़ाया। उनके असामयिक निधन से सारण पुलिस को अपूरणीय क्षति हुई है। सारण पुलिस परिवार इस गहन शोक की घड़ी में दिवंगत के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन देता है। अमेरिकी सेना का ईरान के रडार ठिकानों पर हमला, कुवैत-बहरीन में मिसाइल अलर्ट छपरा जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल बरामद अहमदाबाद में 28.94 लाख की फर्जी करेंसी बरामद, छह गिरफ्तार गिरफ्तार
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण जिले के भगवान बाजार थाना के गश्ती पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर को रविवार को ड्यूटी के दौरान अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आ गया। जिसके पश्चात उन्हें तत्काल उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा अथक प्रयास के बावजूद अपराह्न 15:36 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर एक अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित पुलिस पदाधिकारी थे, जिन्होंने अपने सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन कर विभाग की गरिमा को बढ़ाया। उनके असामयिक निधन से सारण पुलिस को अपूरणीय क्षति हुई है। सारण पुलिस परिवार इस गहन शोक की घड़ी में दिवंगत के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन देता है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।