Breaking News

युवा जागरण एवं मोटिवेशनल सेमिनार का हुआ आयोजन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में छपरा स्थित शिल्पी चौक परिसर में युवा जागरण एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मार्गदर्शक एवं प्रेरक वक्ता मनीष कुमार ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति होती है। यदि युवा अनुशासित, संस्कारवान और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हों तो देश और समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, नशामुक्त जीवन अपनाने तथा शिक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही सोशल मीडिया की अति, मोबाइल की लत, ऑनलाइन गेम्स, अनावश्यक वीडियो देखने की प्रवृत्ति तथा अन्य नकारात्मक आदतों से दूर रहने की सलाह दी।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

लगभग 33 वर्षों से युवाओं को मार्गदर्शन दे रहे मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने, नकारात्मक विचारों से मुक्ति पाने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक सूत्र भी बताए। उनके प्रेरणादायी विचारों को उपस्थित युवाओं ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक अभियानों की जानकारी भी दी गई तथा युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें