⚡
Breaking News

अग्नि सुरक्षा को लेकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय

2 Min Read

Chhapra: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर में अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव को लेकर महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के भैया-बहनों को आग लगने की विभिन्न परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों तथा सुरक्षित बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सूरज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने के संभावित कारणों, आग से बचाव के उपायों और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। अग्निशमन दल ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।

घबराने के बजाय बरतें संयम

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सजगता के साथ सुरक्षित स्थान की ओर निकलना चाहिए। साथ ही आग की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देने तथा उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सुरक्षित तरीके से उपयोग करने के बारे में भी जानकारी दी गई।

DOON
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को आग बुझाने के उपकरणों के उपयोग का प्रदर्शन करते हुए आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने और सुरक्षित बचाव के महत्व को समझाया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की समझ विकसित करने पर जोर

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों एवं पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा, सजगता और आपदा प्रबंधन की समझ विकसित करने में अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम को धन्यवाद दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕