सारण, 21 जुलाई (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में संलिप्त कुल 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितो में 41 वारंटी, पांच शराब कारोबारी, आठ शराब का सेवन करने वाले, हत्या के प्रयास के पांच, चोरी के सात, आर्म्स एक्ट के चार और अन्य मामलों का एक अभियुक्त शामिल है। अभियान के दौरान पुलिस ने 47 गैर-जमानती वारंट और 13 कुर्की का सफलतापूर्वक निष्पादन भी किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 344.1 लीटर शराब जिनमें 25 लीटर देशी व 319.1 लीटर विदेशी, एक देशी कट्टा, दो मोबाइल, दो ट्रक की बैटरी, एक चारपहिया वाहन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन इसके अतिरिक्त, यातायात सुरक्षा और सघन चेकिंग अभियान के तहत 26 वाहनों से 47,500 रुपए की अर्थदण्ड की राशि वसूल की गई। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार का कहना है कि असामाजिक तत्वों और शराब माफियाओं के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 21 जुलाई (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में संलिप्त कुल 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपितो में 41 वारंटी, पांच शराब कारोबारी, आठ शराब का सेवन करने वाले, हत्या के प्रयास के पांच, चोरी के सात, आर्म्स एक्ट के चार और अन्य मामलों का एक अभियुक्त शामिल है। अभियान के दौरान पुलिस ने 47 गैर-जमानती वारंट और 13 कुर्की का सफलतापूर्वक निष्पादन भी किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 344.1 लीटर शराब जिनमें 25 लीटर देशी व 319.1 लीटर विदेशी, एक देशी कट्टा, दो मोबाइल, दो ट्रक की बैटरी, एक चारपहिया वाहन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
इसके अतिरिक्त, यातायात सुरक्षा और सघन चेकिंग अभियान के तहत 26 वाहनों से 47,500 रुपए की अर्थदण्ड की राशि वसूल की गई। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार का कहना है कि असामाजिक तत्वों और शराब माफियाओं के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ