Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के साथ एकजुटता के लिए भूटान का जताया आभार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत के साथ एकजुटता के उनके भावपूर्ण प्रदर्शन के लिए भूटान के लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की भूटान यात्रा के दौरान वहां के लोगों और शाही परिवार ने दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भूटान नरेश ने स्टेडियम में हजारों लोगों के साथ मिलकर दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

SHARDA
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने करुणा और एकता के इस अप्रतिम कार्य को स्वीकार करते हुए कहा कि वह इस भाव को कभी नहीं भूलेंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “महामहिम चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भूटान के लोगों ने एक अनूठी प्रार्थना के माध्यम से दिल्ली में हुए धमाके के बाद भारत के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। मैं इस भाव को कभी नहीं भूलूंगा।”

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। धमाके में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह इलाका दिल्ली का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है, जहां शाम के समय काफी भीड़ रहती है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें