⚡
Breaking News

छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा जंक्शन पर दो अस्थायी आश्रय स्थल तैयार

5 Min Read


Chhapra: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में छपरा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं, संरक्षा, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से छपरा जंक्शन परिसर में दो अस्थायी यात्री आश्रय स्थल (होल्डिंग एरिया) बनाए गए हैं। इनमें 100 फीट ×60 फीट ( 6000 वर्गफीट) तथा 40 फीट ×30 फीट(1200 वर्गफीट) आकार के दो यात्री आश्रय स्थल बनाये गये हैं, जिनमें एक साथ लगभग 600 यात्रियों के बैठने एवं ट्रेनों की प्रतीक्षा करने की क्षमता है।

j alankar
विज्ञापन

छपरा जंक्शन पर बनाए गए इन अस्थायी यात्री आश्रय स्थलों में यात्रियों की सुविधा के लिए विद्युत प्रकाश, पंखे एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही, प्राथमिक चिकित्सा एवं मोबाइल यूटीएस टिकटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि यात्रियों को टिकट प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े। ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आश्रय स्थलों में जन उद्घोषणा प्रणाली के स्पीकर एवं वीडियो पैनल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं दी जा रही हैं।

DOON
विज्ञापन

छपरा जंक्शन पर निर्मित इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों के बैठने एवं प्रतीक्षा करने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इनका प्रमुख उद्देश्य प्लेटफार्मों पर अनावश्यक भीड़ को रोकना तथा यात्रियों के आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखना है। छठ महापर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ये अस्थायी यात्री आश्रय स्थल काफी सुविधाजनक साबित हो रहे हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, छपरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया को वाहनमुक्त रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु प्रवेश एवं निकास मार्गों का समुचित प्रबंधन करने के साथ ही प्लेटफार्मों पर सीमांकन एवं बैरीकेडिंग की गई है। यात्रियों की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए ‘मे आई हेल्प यू’ सहायता बूथ 24 घंटे संचालित किए जा रहे हैं। टिकट वितरण व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं तथा एटीवीएम एवं एमयूटीएस के संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में फैसिलिटेटर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही सामान्य एवं आरक्षण टिकट काउंटरों पर त्वरित भुगतान के लिए क्यूआर कोड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

छपरा जंक्शन पर सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला टीम तैनात की गई है। फुट ओवरब्रिज एवं प्लेटफार्मों पर भीड़ एकत्रित होने से रोकने तथा यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से आवागमन कराने के लिए पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई है।

यात्रियों की आवाजाही एवं स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के लिए मंडल नियंत्रक कक्ष/वाराणसी एवं छपरा जंक्शन पर मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। छपरा जंक्शन पर संबंधित रेल अधिकारियों एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, वाराणसी स्थित मंडल मुख्यालय के कंट्रोल रूम से भी छपरा जंक्शन की गतिविधियों एवं यात्रियों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

रेलवे प्रशासन द्वारा छपरा जंक्शन पर किए गए इन व्यापक प्रबंधों का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से 600 यात्रियों की क्षमता वाले दोनों अस्थायी यात्री आश्रय स्थलों में उपलब्ध सुविधाओं से यात्रियों को ट्रेनों की प्रतीक्षा के दौरान काफी सहूलियत मिल रही है। साथ ही, छपरा जंक्शन परिसर में छठ महापर्व के पारंपरिक गीतों का मधुर प्रसारण पर्व के उल्लासपूर्ण वातावरण को और भी आत्मीय बना रहा है। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए निरंतर तत्पर है तथा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕