Breaking News

नारी शक्ति का सम्मान ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान: विधायक छोटी कुमारी

विज्ञापन

Chhapra: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी ने स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को नई दिशा और शक्ति देने वाला ऐतिहासिक संकल्प है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीति सहित समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना ही एक सशक्त और समावेशी लोकतंत्र की वास्तविक पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, माताओं, बहनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण की इस मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनु सिंह, अधिवक्ता सुनीता कुमारी, प्रभारी संध्या सिंह, मोर्चा अध्यक्ष नीलम सिंह, पूनम सिंह, सुनीता देवी, कंचन कुशवाहा सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें