Breaking News

माही नदी के तटबंध टूटने के बाद जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर हो रहा मरम्मति कार्य

1 Min Read

सारण, 05 सितंबर (हि.स.)। जिले के दिघवारा प्रखंड अंतर्गत माही नदी के दायाँ तटबंध पर जल के अत्यधिक दबाव के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। लगभग 7.5 किलोमीटर लंबे इस तटबंध का करीब 12 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो कर टूट गया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग हरकत में आ गया है। वर्तमान में क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता से पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने स्थल पर पर्याप्त मानवबल और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया है ताकि कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। इसके साथ ही, तटबंध की लगातार निगरानी रखने को कहा गया है। जल संसाधन विभाग के अभियंता मौके पर कैंप कर रहे हैं, और जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार पैनी नजर रखे हुए है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें