Breaking News

सारण के 10 विधानसभा सीटों में से 7 पर एनडीए और 3 पर महागठबंधन जीता

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है।

SHARDA
विज्ञापन

एनडीए ने सारण जिले के 10 विधानसभा सीटों में से 7 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं महागठबंधन को 3 सीटें मिलीं हैं।

एनडीए ने बनियापुर, मांझी, अमनौर, सोनपुर, तरैया, एकमा, और छपरा सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं गड़खा, मढ़ौरा और परसा में महागठबंधन के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आंकड़े एक नजर में

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बनियापुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने 95606 मत प्राप्त किए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद की चांदनी देवी को 15436 मतों से हराया। चांदनी देवी को 80170 मत मिले।

वहीं मांझी विधानसभा सीट से जदयू के प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें 68455 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआईएमएल के डॉ सतेंद्र यादव को 58668 मत मिले।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अमनौर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी कृष्ण कुमार मंटू ने जीत दर्ज की। उन्हें 75525 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के सुनील राय को 71717 मत प्राप्त हुए।

सोनपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्हें 90842 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के डॉ रामानुज प्रसाद को 86075 मत मिले।

परसा विधानसभा सीट से राजद की प्रत्याशी करिश्मा ने 89093 मत हासिल किए। जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के छोटे लाल राय को 63321 मत मिले।

तरैया विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी जनक सिंह ने 85401 मत हासिल कर जीत दर्ज की है। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के शैलेन्द्र प्रताप को 84070 मत मिले

छपरा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी छोटी कुमार ने 86839 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव को 79245 मत मिले।

गड़खा विधानसभा सीट से राजद के सुरेंद्र राम ने जीत दर्ज की। उन्हें 91134 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लोजपा रामविलास के प्रत्याशी सीमांत मृणाल ने 78330 मत हासिल किए।

मढ़ौरा विधानसभा सीट से राजद के प्रत्याशी पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने जीत दर्ज की। उन्हें 86118 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जनसुराज के प्रत्याशी नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह को 58190 मत मिले।

वहीं एकमा विधानसभा सीट से जदयू के प्रत्याशी मनोरंजन सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्हें 84077 मत मिले।
उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के श्रीकांत यादव को 61369 मत मिले।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें