⚡
Breaking News

घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

3 Min Read

Chhapra: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में युवक के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल पिता जितेंद्र कुमार सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के छोटे भाई अभिषेक कुमार ने करीब दो वर्ष पूर्व गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसी शादी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि मृतक आलोक कुमार सिंह और उनके पिता जितेंद्र कुमार सिंह बाहर में रहते हैं कई साल बाद वह अपने गांव नैनी पहुंचे थे, जहां घर की साफ-सफाई का काम चल रहा था।

इसी दौरान कुछ लोग घर में घुस आए और जितेंद्र कुमार सिंह तथा उनके बड़े पुत्र आलोक कुमार सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो गोलियां लगने से घायल आलोक कुमार सिंह की मौत हो गई।

DOON
विज्ञापन

पिता ने बताई घटना की वजह

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनका छोटा पुत्र अभिषेक कुमार उसी गांव की ही एक लड़की से दो साल पहले शादी करने के बाद बाहर में रहता है। वे अपने बड़े पुत्र के साथ गाँव वापस आए थे और नैनी स्थित अपने घर की साफ-सफाई करा रहे थे। इसी बीच हमलावर घर में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में उनके बड़े बेटे आलोक की मौत हो गई, जबकि वे खुद घायल हो गए। जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह स्वयं गुजरात में रहकर काम करते हैं और बाहर ही रहते हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

एसडीपीओ सुमित शेखर ने बताया कि दो पक्षों के बीच दो साल पुराना विवाद है। गाँव वापस आने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕