⚡
Breaking News

सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

2 Min Read

मुंबई, 26 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता आयुष्मान खुराना का मानना है कि दर्शक सिनेमा में हर तरह के नायक को पसंद करते हैं, लेकिन अच्छाई, सच्चाई और दयालुता से भरे किरदारों की अपनी अलग पहचान होती है। सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान प्रेम नाम के ऐसे ही किरदार में नजर आएंगे, जो प्यार और मानवीय रिश्तों पर भरोसा करता है।

SHAILFORD
विज्ञापन

अभिनेता के मुताबिक सूरज बड़जात्या की कहानी कहने की शैली में सादगी और मासूमियत है, जो दर्शकों को रिश्तों की अहमियत समझाती है।आयुष्मान ने कहा कि सिनेमा में भव्य अंदाज वाले नायकों से लेकर अपनी कमजोरियों और भावनात्मक उलझनों से जूझने वाले किरदारों तक, हर तरह के नायक के लिए दर्शक मौजूद हैं। उन्होंने खुद भी अब तक कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, उनके अनुसार दिल से सोचने और दूसरों को प्राथमिकता देने वाले नायक की खूबसूरती अलग होती है।

आयुष्मान ने कहा कि सूरज बड़जात्या का सिनेमा हमेशा अच्छाई, परिवार, प्रेम और साथ रहने जैसे मूल्यों को महत्व देता रहा है। ऐसे समय में जब दुनिया में कट्टरता और टकराव बढ़ता दिखाई दे रहा है, उनकी फिल्में यह भरोसा दिलाती हैं कि अच्छा इंसान होना भी एक बड़ी खूबी है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा कि अब तक उन्होंने ऐसे पुरुष किरदार निभाए हैं, जो दुनिया की वास्तविकताओं और उसकी खामियों को सामने रखते हैं, लेकिन प्रेम का किरदार उन्हें एक अलग अनुभव देता है। उनके मुताबिक, प्रेम दर्शकों को दुनिया का वह रूप दिखाता है, जैसी वह हो सकती है। ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕