मुंबई, 05 जुलाई (हि.स.)। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचा ली है। 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल स्थित अपने आवास पर दोनों ने बेहद निजी माहौल में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की। मूसलाधार बारिश के बीच आयोजित इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद दोनों परिवारों ने इस खास मौके का सादगी के साथ जश्न मनाया। शताब्दी वर्ष के अवसर पर आरएसएस का निकला पथ संचलन शादी के दौरान आमिर के घर के बाहर सुबह से ही हलचल देखने को मिली। बारिश के बावजूद पैपराजी बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे। समारोह में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर समेत कुछ करीबी मेहमान पहुंचे, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार अंबानी परिवार के सदस्य भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचे। आमिर और गौरी ने शुरुआत से ही इस शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया था। बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी होंगे प्रशांत किशोर, कोर कमिटी की बैठक के बाद ऐलान सूत्रों के मुताबिक, शादी में केवल 100 से 150 चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था। किसी भव्य होटल या आलीशान आयोजन के बजाय आमिर ने अपने घर को ही इस खास मौके के लिए चुना। शादी के हर इंतजाम, मेहमानों की सूची से लेकर लंच मेन्यू तक, आमिर और गौरी ने खुद तय किया। अभिनेता पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि वे इस अवसर को बिना किसी तामझाम के पारिवारिक समारोह के रूप में मनाना चाहते हैं। विहिप नेता ने की चढ़ावा चोरी पर नेताओं के दावों की जांच की मांग, कहा-निराधार आरोप लगाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए गौरतलब है कि यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 1986 में रीना दत्ता से विवाह किया था, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। दोनों का 2002 में तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। अब गौरी स्प्रैट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए आमिर ने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मुंबई, 05 जुलाई (हि.स.)। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचा ली है।
विज्ञापन
5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल स्थित अपने आवास पर दोनों ने बेहद निजी माहौल में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की। मूसलाधार बारिश के बीच आयोजित इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद दोनों परिवारों ने इस खास मौके का सादगी के साथ जश्न मनाया।
शादी के दौरान आमिर के घर के बाहर सुबह से ही हलचल देखने को मिली। बारिश के बावजूद पैपराजी बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे। समारोह में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर समेत कुछ करीबी मेहमान पहुंचे, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार अंबानी परिवार के सदस्य भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचे। आमिर और गौरी ने शुरुआत से ही इस शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया था।
सूत्रों के मुताबिक, शादी में केवल 100 से 150 चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था। किसी भव्य होटल या आलीशान आयोजन के बजाय आमिर ने अपने घर को ही इस खास मौके के लिए चुना। शादी के हर इंतजाम, मेहमानों की सूची से लेकर लंच मेन्यू तक, आमिर और गौरी ने खुद तय किया। अभिनेता पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि वे इस अवसर को बिना किसी तामझाम के पारिवारिक समारोह के रूप में मनाना चाहते हैं।
गौरतलब है कि यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 1986 में रीना दत्ता से विवाह किया था, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। दोनों का 2002 में तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। अब गौरी स्प्रैट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए आमिर ने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।