Breaking News

अभिनेता राजेश शर्मा ने कीड़े के काटने की खबरों पर बताई सच्चाई

2 Min Read

अभिनेता राजेश शर्मा कुछ समय पहले उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब उनके कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। जुलाई में निर्देशक सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि प्रभास अभिनीत फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर राजेश को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा दी थी। अब राजेश शर्मा ने खुद इस खबर पर सफाई देते हुए इसे गलत बताया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

एक बातचीत में राजेश ने स्पष्ट किया कि ‘फौजी’ के सेट पर उनके साथ कीड़े के काटने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके दाहिने पैर में लंबे समय से त्वचा संबंधी समस्या थी, जो बाद में संक्रमण में बदल गई। उन्होंने कहा कि प्रभास या उनकी टीम इस मामले के लिए किसी भी तरह जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान भी उनके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। प्रभास व उनकी टीम को उन्होंने अच्छा बताया।

सुदीपा चटर्जी की पोस्ट पर भी राजेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि सुदीपा उनकी अच्छी दोस्त हैं और चिंता के कारण उन्होंने वह पोस्ट की थी, लेकिन उन्हें गलत जानकारी मिली थी। अभिनेता के मुताबिक, कोलकाता लौटने के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई और डायबिटीज बढ़ने के कारण संक्रमण गंभीर हो गया। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही शूटिंग पर लौट सकते हैं।

DOON
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रभास अभिनीत ‘फौजी’ का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है और फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें