Breaking News

तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज, मां-बेटी की कहानी में दिखा रोमांच और संघर्ष

2 Min Read

नेटफ्लिक्स ने तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘गांधारी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। देवाशीष मखीजा के निर्देशन और कनिका ढिल्लों के लेखन व निर्माण में बनी यह हाई-वोल्टेज एक्शन क्राइम-थ्रिलर एक मां और उसकी लापता बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। ‘कथा पिक्चर्स’ के बैनर तले प्रस्तुत इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ इश्वाक सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम, जतिन सरना और मीता वशिष्ठ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

ट्रेलर की शुरुआत तापसी के नेत्रहीन किरदार से होती है, जिसकी दुनिया उसकी छोटी बेटी के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है। कहानी में उस वक्त बड़ा मोड़ आता है, जब ट्रेन में उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। इसके बाद एक मां अपनी बेटी को खोजने के लिए निकल पड़ती है। अपनी शारीरिक कमजोरी और मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद वह हार नहीं मानती और अपनी लाचारी को ही ताकत में बदलते हुए बेटी तक पहुंचने की कोशिश करती है। ट्रेलर में रहस्यमयी खलनायक, डार्क ट्विस्ट और कई चौंकाने वाले खुलासे कहानी को और रोमांचक बनाते हैं।

‘गांधारी’ में एक्शन और सस्पेंस के साथ मां-बेटी के रिश्ते और एक मां के संघर्ष को भावनात्मक तरीके से पेश किया गया है। तापसी का किरदार फिल्म में एक मजबूत और जुझारू महिला के रूप में दिखाई देता है, जो अपनी बेटी को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें