Breaking News

Dadasaheb Phalke Award | दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

2 Min Read

नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। ‘मालगुडी डेज’ के चर्चित अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और पांच दशक से अधिक लंबे शानदार फिल्मी सफर के लिए वर्ष 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर यह घोषणा की।

यह पुरस्कार 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अनंत नाग को प्रदान किया जाएगा।

DOON
विज्ञापन

अनंत नाग ने

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

4 सितंबर 1948 को कर्नाटक में जन्मे अनंत नाग ने कन्नड़ फिल्म ‘संकल्प’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म ‘अंकुर’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। पांच दशक से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल और मराठी सिनेमा की 300 से अधिक फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। ‘मालगुडी डेज’ उनके चर्चित कामों में शामिल है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

अनंत नाग को अब तक पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और पांच कर्नाटक राज्य सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार, कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार और कर्नाटक राज्य लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2023 में उन्होंने सिनेमा में अपने 50 साल पूरे होने का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया। भारत सरकार ने उन्हें 2025 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

सिनेमा के अलावा अनंत नाग ने सार्वजनिक जीवन में भी भूमिका निभाई। वह 1988 से 1994 तक कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य और 1994 से 1999 तक विधानसभा सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु शहर विकास राज्य मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत 1969 में हुई थी और पहला पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था। यह भारतीय सिनेमा में ‘उत्कृष्ट योगदान’ के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। पुरस्कार में स्वर्ण कमल पदक, शॉल और 10 लाख रुपये की नकद राशि शामिल होती है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें