Breaking News

कंगना रनौत ने नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू की, सेट से शेयर किया वीडियो

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

अभिनेत्री कंगना रनौत को आखिरी बार पिछले साल जनवरी में रिलीज़ हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई, जिसके बाद कंगना ने अपना ज़्यादातर फोकस राजनीति पर कर लिया था। अब एक बार फिर वह फिल्मों की ओर लौटती नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री ने खुद संकेत दिए हैं कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म के सेट पर दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह निर्देशक मनोज तापड़िया के साथ बातचीत करती नज़र आती हैं। इस पोस्ट के ज़रिए कंगना ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि लंबे वक्त बाद शूटिंग पर लौटकर उन्हें बेहद अच्छा महसूस हो रहा है।

SHARDA
विज्ञापन

हॉलीवुड डेब्यू और आने वाले प्रोजेक्ट्स

‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा साल 2024 में हुई थी, हालांकि फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। इसी बीच खबर है कि कंगना जल्द ही हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। वह हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द ईविल’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन अनुराग रुद्र कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ टायलर पोसी और स्कारलेट रोज स्टैलोन भी अहम भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा, कंगना के पास ‘क्वीन 2’ और ‘तनु वेड्स मनु 3’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनका आधिकारिक ऐलान अभी होना बाकी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें