⚡
Breaking News

Saran District Senior Cricket League Tournament: त्रिपाठी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब रेड को 8 विकेट से हराया

2 Min Read

Chhapra: सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के सातवें मुकाबले में गुरुवार को त्रिपाठी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दहियावां क्रिकेट क्लब रेड को 8 विकेट से पराजित किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दहियावां क्रिकेट क्लब रेड की टीम त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की घातक गेंदबाजी के सामने 14.5 ओवर में महज 66 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से दिप्पू ने 21 रन तथा अविनाश ने 8 रनों का योगदान दिया।

त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय ने शानदार 4 विकेट चटकाए, जबकि रामानुज और पीयूष ने 2-2 विकेट तथा सचिन और प्रिंस ने 1-1 विकेट हासिल किए।

DOON
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की टीम ने महज 8.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रिंस ने शानदार 35 रन, विकास ने 16 रन तथा अमित वत्स ने 10 रनों का योगदान दिया। दहियावां क्रिकेट क्लब रेड की ओर से एमडी साहिद ने एकमात्र विकेट हासिल किया। इस प्रकार त्रिपाठी क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कल का मुकाबला

प्रतियोगिता का अगला मुकाबला शुक्रवार को त्रिपाठी क्रिकेट क्लब बनाम सहवाग क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 बजे से राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में खेला जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, विभूति नारायण शर्मा, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, आयोजन अध्यक्ष मनन राय, खेल प्रतिनिधि रवि राय, कैंसर अनवर, पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा, रमेश सिंह, आदित्य कुमार, कुंदन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕