⚡
Breaking News

सौरव दास के पासपोर्ट और एलओसी मामले में दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

3 Min Read

नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास को ब्रिटेन जाने से रोके जाने के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने विदेश मंत्रालय और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को करने का आदेश दिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश एएसजी चेतन शर्मा ने कहा कि मुंबई पुलिस ने 22-23 नवंबर को सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था और उनके पासपोर्ट में पाई गई अनियमितताओं का असर उनकी भारतीय नागरिकता पर पड़ सकता है।

सौरव दास को 23 नवंबर की रात को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट के विवरण में कुछ गड़बड़ियां पाई थीं। दास को ब्रिटेन जाना था, जहां उन्हें कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। इनमें ऑक्सफोर्ड यूनियन द्वारा आयोजित एक पैनल चर्चा भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि उन्हें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में भी कॉकरोच मूवमेंट के बारे में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था।

DOON
विज्ञापन

पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर को उन्हें एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें उनसे इस गड़बड़ी के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया और पूछा गया कि उनका पासपोर्ट जब्त क्यों न किया जाए। उन्हें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया और सलाह दी गई कि जब तक वे अपना स्पष्टीकरण नहीं दे देते, तब तक वे अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए इस पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

दास का आरोप है कि उन्हें यह नोटिस उनकी निर्धारित उड़ान से महज पांच घंटे पहले मिला। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक सक्रियता के कारण उन्हें जानबूझकर यात्रा करने से रोका गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वे इसी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके विदेश यात्रा कर चुके हैं और तब उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई थी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕