नई दिल्ली, 07 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि की गई है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। यह पिछले 11 महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी है। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा बाजार में तेजी के कारण गैस की लागत बढ़ी है, जिसके चलते कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति पर पड़ रहे असर को भी इसकी एक वजह माना जा रहा है। आईओसी के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरों के आधार पर एलपीजी की कीमतों में अंतर होता है। नई दरों के अनुसार मुंबई में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये का हो गया है। नोएडा में भी घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली के बराबर 913 रुपये हो गई है। भाजपा प्रशासन का इस्तेमाल कर हमारे नेताओं को परेशान कर रही : प्रशांत किशोर होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद नई दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 1,883 रुपये हो गई है। इससे पहले एक मार्च को भी 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 28 रुपये की वृद्धि की गई थी। नए दामों के अनुसार, मुंबई में 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक सिलेंडर 1,835 रुपये में मिलेगा, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1,990 रुपये और चेन्नई में 2,043.50 रुपये हो गई है। इस वर्ष अब तक वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कुल 302.50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में की सीतामढ़ी की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल की तारीफ़, मुख्यमंत्री ने जताया आभार हालांकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत जारी रहेगी। योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने वाले 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को साल में 12 सिलेंडर तक प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
नई दिल्ली, 07 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि की गई है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। यह पिछले 11 महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी है। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी।
पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा बाजार में तेजी के कारण गैस की लागत बढ़ी है, जिसके चलते कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति पर पड़ रहे असर को भी इसकी एक वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
आईओसी के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरों के आधार पर एलपीजी की कीमतों में अंतर होता है। नई दरों के अनुसार मुंबई में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये का हो गया है। नोएडा में भी घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली के बराबर 913 रुपये हो गई है।
होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद नई दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 1,883 रुपये हो गई है। इससे पहले एक मार्च को भी 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 28 रुपये की वृद्धि की गई थी।
नए दामों के अनुसार, मुंबई में 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक सिलेंडर 1,835 रुपये में मिलेगा, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1,990 रुपये और चेन्नई में 2,043.50 रुपये हो गई है। इस वर्ष अब तक वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कुल 302.50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
हालांकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत जारी रहेगी। योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने वाले 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को साल में 12 सिलेंडर तक प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।